Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान: जयपुर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी, सब्जियों की कीमतें बढ़ीं

ट्रक ड्राइवरों के चल रहे प्रदर्शन की वजह से पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की वजह से अपने वाहनों को नुकसान पहुंचने के डर से किसानों ने अपनी उपज 'मंडियों' में लाना बंद कर दिया है।

हड़ताल शुरू होने के बाद से मटर, आलू, फूलगोभी, फलियां, मेथी और दूसरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। हालांकि, कुछ खरीदारों ने बताया है कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को कीमतों में थोड़ी कमी देखी गई।

ट्रक चालक नए कानून के तहत हिट-एंड-रन मामलों में कड़ी सजा के प्रावधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नए कानून के मुताबिक हिट-एंड-रन के मामलों में शामिल ड्राइवरों को 10 साल तक की कैद और सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। हालांकि अभी ये कानून लागू नहीं है।