Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नडियाद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर, तीन लोगों की मौत

गुजरात के नडियाद में मंगलवार रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुआ था।

जानकारी के मुताबिक हाइवे पर अचानक कार का टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। सभी यात्री राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले थे,, जो सूरत जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।