Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

त्रिपुरा: अगरतला के सीबीआई कार्यालय में चोरी के मामले में छह लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सीबीआई कैंप कार्यालय से चोरी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है जिसमें अलमारियां, कुर्सियां, दरवाजे, खिड़कियां और बिजली के कुछ उपकरण शामिल हैं। 11 फरवरी को सीबीआई के श्यामोली बाजार स्थित उनके कैंप कार्यालय में चोरी की शिकायत मिली थी।

सीबीआई की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी और जांच अधिकारी ने पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके मुताबिक दोनों से पूछताछ के बाद सामान बरामद किए गए और चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के अधिकारियों को चोरी का पता 11 फरवरी को कार्यालय पहुंचने के बाद लगा।

ये ऑफिस पांच महीने से ज्यादा वक्त से बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या कोई और सामान भी चोरी हुआ है या फिर इस चोरी के पीछे कोई और मकसद था।