Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

छपरा में ट्रिपल मर्डर, दो गिरफ्तार

बिहार के छपरा के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ितों की पहचान तारकेश्वर सिंह (50 साल), उनकी बेटियां चांदनी कुमारी (17 17 साल) और आभा कुमारी (15 साल) के रूप में हुई है। हमलावरों ने सोते समय परिवार पर हथियारों से हमला कर दिया।

तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी इस हमले में बच गईं और फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है। लोकल अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी बरामद किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया है।

तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी के बयान के अनुसार, मामला लव अफेयर बताया जा रहा है।