जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को कुछ पल का मौन रखा गया।
जैसे ही सदन का विशेष सत्र शुरू हुआ, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने पहलगाम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए निर्दोष पर्यटकों की आतंकी हमले में हत्या किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, "हम मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"
विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि सदन इस नृशंस हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में कुछ पल का मौन रखेगा। उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सरकार की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पर्यटकों पर हुए बर्बर और अमानवीय हमले को लेकर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया गया।
22 अप्रैल को आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए पर्यटक थे।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
You may also like
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में दिखेगी वैश्विक रामकथा की झलक, 3 देशों की 4 टीमें करेंगी रामलीला.
दीपोत्सव में 15 फीट ऊंचे रामरथ पर विराजेंगे भगवान श्रीराम, रामकथा पार्क में चल रही तैयारी.
योगी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन से 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा सहारा, हर महीने खाते में आ रहे 1,000 रुपये.
दीपोत्सव में दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, राम की पैड़ी पर बनेंगे पुष्पक विमान और राम दरबार.