Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन में बीजी हैं। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोप में हैं। फिल्म निर्माताओं ने मुंबई में एक कार्यक्रम में 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर जारी किया। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में इम्तियाज ने दिलजीत की तारीफों के पुल बांधे। इम्तियाज अली ने कहा दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने से उनके करियर लाइफ में नया अनुभव हुआ है। उन्होंने दिलजीत की एक्टिंग की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "जब दिलजीत चमकीला के रूप में पंजाब के गांव में शूटिंग कर रहे थे तब मैं दंग रह गया कि जिस तरह से दिलजीत ने परफॉर्म किया वो काबिल- ए - तारीफ है। 

इम्तियाज अली निर्देशित ये फिल्म पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला की कहानी पर बेस्ड है, जिसका किरदार पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि म्य़ूजिक की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए उन्हें किस तरह दुनिया से लड़ना पड़ा था। बता दें कि अमर सिंह चमकीला पंजाब इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे और पंजाब के लोगों के दिलों पर राज किया करते थे। उनका म्यूजिक खासकर पंजाब में जबरदस्त हिट था और पंजाब के हाईएस्ट पेड कलाकारों में गिने जाते थे। इस फिल्म में जहां उनका स्ट्रगल दिखाया जा रहा है वहीं उनके मौत की दर्द भरी कहानी भी है। इम्तियाज अली निर्देशित और ए. आर. रहमान के म्यूजिक वाली ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को रिलीज होगी।