Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दतिया में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लड़कियों और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। 

ये लोग रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे, तभी मैथाना पाली के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे ये हादसा हुआ। 

ट्रैक्टर सड़क से उतरकर 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा। हादसे में दो लड़कियों और दो महिलाओं की मौत हो गई।

दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि एक घायल लड़की को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरे शख्स को झांसी ले जाया गया है और बचे घायलों का जिले में इलाज चल रहा है।