Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

पर्यटक भी बढ़े, धन भी खूब बरसा

तराई पश्चिम वन प्रभाग में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही राजस्व भी खूब मिल रहा है। यहां पर बाघ, हाथी समेत अन्य जैव विविधता को देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। तराई पश्चिम वन प्रभाग में पिछली गणना में बाघों की संख्या 52 थी। प्रभाग के जंगल में 41 हाथी विचरण करते हैं।

यहां पर फाटो रेंज में ईको टूरिज्म की गतिविधियों को वित्तीय वर्ष-2021-2022 में शुरू किया गया था। उस समय 9,246 पर्यटक पहुंचे थे। इसके अगले वित्तीय वर्ष में संख्या बढ़कर 80,902 पर पहुंच गई। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में पर्यटकों की संख्या एक लाख को भी पार कर गई थी। इस साल भी अप्रैल से जून तक 36,984 पर्यटक पहुंच चुके थे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही राजस्व भी खूब मिला।