Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अमरेली में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत

गुजरात के अमरेली में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में काम कर रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार को खंबा के हनुमानपुर गांव में हुई। मृतकों की पहचान जिलुभाई बोरिचा (32), मनकुभाई जिलुभाई बोरिचा (30) और उनके चचेरे भाई भवदीपभाई बाबूभाई बोरिचा (22) के रूप में हुई है।

एएसपी वलय वैध ने कहा कि मृतक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। तभी बारिश और तूफान की वजह से मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। 

उन्होंने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।