Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

महाराष्ट्र के बीड में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के बीड में बुधवार को बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक घायल हो गया। 

बीड के चकलांबा गांव में भारी बारिश के बीच खेत में काम कर रही तीन महिलाओं की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान 45 साल की विजुबाई राधाकिसन खेडकर, 52 साल की लंका हरिभाऊ नाजन और 65 साल की शालनबाई शेषराव नाजन के रूप में हुई है।

घायल महिला की पहचान 65 साल की यमुना माणिक खेडकर के रूप में की गई है। उसका बीड के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।