Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कटनी-बीना सेक्शन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

मध्यप्रदेश में कटनी- बीना सेक्शन पर असलाना रेलवे स्टेशन के पास शाम कोयला ले जाने वाली एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ये दुर्घटना कटनी-बीना सेक्शन पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।

उन्होंने बताया कि आने-जाने वाली दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हो गया और गोंडवाना एक्सप्रेस (जबलपुर-एच निजामुद्दीन), संपर्क क्रांति (जबलपुर-नयी दिल्ली) और दयोदय एक्सप्रेस (जबलपुर-अजमेर) सहित कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए। उन्होंने बताया कि रेल पटरियों की मरम्मत का काम जारी है।