Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अमृतसर में तीन वाहनों में संदिग्धों ने लगाई आग, CCTV के आधार पर आरोपितों की तलाश जारी

पंजाब के अमृतसर में सोमवार को तीन वाहनों में कुछ लोगों ने आग लगा दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन सभी वाहन पूरी तरह जल चुके हैं। 

इसमें एक लग्जरी एमजी हेक्टर, एक हुंडई क्रेटा और एक कमर्शियल टेम्पो जलकर खाक हो गया। माना जा रहा है कि आग ज्वलनशील पदार्थ की वजहग से लगी थी, जिसे कथित तौर पर तीन लोगों ने लगाया था, जिनके चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।