Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिलजीत दोसांझ की शादी की सच्चाई आई सामने

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं क्या आप ये मानेंगे।  कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही थी कि वो शादीशुदा हैं. इस खबर के पीछे की वजह है एक फोटो, जिसे पोस्ट करते हुए कई मीडिया पोर्टल ने ये दावा किया कि ये दिलजीत की शादी की फोटो है और उन्होंने सालों पहले मीडिया की नजरों से बचकर शादी कर ली है. यहां तक कहा गया कि उनका एक बेटा भी है. अब आखिरकार तस्वीर में मौजूद महिला ने इस वायरल फोटो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. दरअसल ये फोटो पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस निशा बानो की है। 

एक्ट्रेस ने वायरल हो रही पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि हाहाहा, कोई इस फोटो के बारे में मुझसे तो पूछे, लेकिन नहीं, उन लोगों ने तो मुझे किसी और की बीवी बता दिया है. अब ये फोटो वायरल हो रही है और मुझे कई लोग अपनी पोस्ट में टैग भी कर रहे हैं. लेकिन पंजाबियों को तो पता है कि मैं पत्नी हूं समीर माही की. लेकिन उन बॉलीवुड वालों को ये बात कौन समझाए. अपनी इस पोस्ट में निशा ने अपने सिंगर पति समीर माही को भी टैग किया है।