Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

आम महंगे होने से कोनसीमा के अचार कारोबार पर पड़ रहा असर

आंध्र प्रदेश का कोनसीमा इलाका अनोखे स्वाद और मसालेदार तीखेपन वाले अचार के लिए मशहूर है।  यहां पर अचार बनाने का कुटीर उद्योग अर्से से फल-फूल रहा है।

इस साल बेमौसम बारिश और कई दूसरी वजहों से आम की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसका असर कोनसीमा में अचार बनाने वालों पर पड़ रहा है।

कोनसीमा इलाका गोदावरी के उपजाऊ डेल्टा में है। इस वजह से अचार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों की यहां खूब पैदावार होती है। 

कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद अचार बनाने वालों को उम्मीद है कि इस साल भी मांग ज्यादा रहेगी।