Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

त्रिपुरा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा

त्रिपुरा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने वाला है, जिसमें राज्य सरकार 2025-26 के वित्तीय बजट के साथ-साथ प्रमुख विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। संसदीय कार्य, कृषि और बिजली मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि वित्त, योजना और समन्वय मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय सत्र के पहले दिन राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र एक अप्रैल तक जारी रहेगा और इस दौरान सात बैठकें होंगी। नाथ ने कहा कि ये पिछले 15 वर्षों में सबसे लंबा विधानसभा सत्र होगा, जिसमें बजट और प्रमुख विधायी मामलों पर गहन चर्चा की जाएगी।

बुधवार (11 मार्च, 2025) को विधानसभा सचिवालय में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्र के दिन और अवधि को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता स्पीकर बिस्वा बंधु सेन ने की। बैठक में राज्य सरकार के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्य सचेतक कल्याणी रॉय, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेन्द्र चौधरी, मंत्री और टीआईपीआरए मोथा नेता अनिमेष देबबर्मा और विधानसभा के अधिकारी शामिल हुए।

नाथ ने कहा कि सत्र के कार्यदिवस बढ़ाने के लिए विपक्षी दलों के सुझावों को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "हम आम जनता के हित में अधिक से अधिक मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। मंत्री ने कहा कि बजट प्रस्तुत करने के अलावा सभी सामान्य कार्य और चर्चाएं संपन्न होंगी। उन्होंने सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्षी सदस्यों से सहयोग मांगा।