Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गुजरात विधानसभा के बजट सत्र की आज से होगी शुरुआत

गुजरात का बजट आज शुरू हो रहे राज्य विधानसभा सत्र के दौरान 20 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय एवं विधायी मामलों के राज्यमंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट 20 फरवरी को वित्त मंत्री कनुभाई देसाई द्वारा पेश किया जाएगा।’ एक महीने तक चलने वाले सत्र के दौरान चार विधेयक पेश किए जाएंगे। यह सत्र 28 मार्च को समाप्त होगा।

पंशेरिया ने कहा, ‘सरकार ‘गुजरात स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी’ को निरस्त करने के लिए एक विधेयक लाएगी। गुजरात क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव करने वाला एक अन्य विधेयक भी चर्चा के लिए लाया जाएगा।’

दो अन्य विधेयकों में मौजूदा जीएसटी अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव तथा गुजरात प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर्स अधिनियम को निरस्त करने का विधेयक शामिल है।