Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

प्रभावित ज्योतिर्मठ के लोगों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम

आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक कार्य न होने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रभावितों ने ज्योतिर्मठ बाजार बंद करने के साथ ही चक्काजाम किया। मूल निवास स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित बंद व चक्का जाम में व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन भी शामिल हैं। प्रभावितों ने यहां बदरीनाथ हाईवे पर भी जाम लगाया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा, आपदा के 21 माह बाद भी नगर में सुरक्षात्मक कार्यों के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई है। इसके चलते बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया। वहीं, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा का कहना है कि जब तक प्रशासन के साथ उचित वार्ता नहीं हो जाती, प्रस्तावित चक्का जाम वापस नहीं लिया जाएगा।