Breaking News

सूरजकुंड मेले में हुए हादसे की जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT     |   लखनऊ: कल से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर सपा की अहम बैठक     |   MP: बैतूल में NH-46 पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत     |   बांग्लादेश में चुनाव से पहले न्यायिक हिरासत में हिंदू नेता की मौत     |   जापान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू     |  

दिल्ली में BJP सरकार का एक साल पूरा, 8–20 फरवरी तक कार्यक्रम, 500 ई-बसों से होगी शुरुआत

दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर जश्न मानाने की तैयारी चल रही है. 8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक पूरी दिल्ली में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, ताकि सरकार के काम को हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके. रविवार से ही विभागों के विकास कार्यों, परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की शुरुआत हो जाएगी. बीजेपी इस दौरान बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. दिल्ली का रामलीला मैदान इस जश्न का गवाह बनेगा.

रविवार को रामलीला मैदान में 500 ईवी बसों को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा. 500 ई-बसों के जरिए कोशिश कामकाज की रफ्तार दिखाने की है. विकास कार्यों की रफ्तार ऐसे ही 20 फरवरी, लगातार 12 दिनों तक जारी रहेगी. हर दिन कोई न कोई योजना जनता को समर्पित की जाएगी. 22 तारीख से बीजेपी फिर से जनता के बीच जाकर उन्हें सीधे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी. सीएम का कहना है कि जनता के आशीर्वाद और वोट की ताकत की वजह से ही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और विकास की गति तेज हुई. उन्होंने कहा कि मटियाता विधानसभा में अब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो सिर्फ जनता के समर्थन से संभव हुए हैं. 

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सरकार के एक साल के कार्यकाल को उत्सव और जन-अभियान के रूप में मनाने का खाका खींचा गया. बैठक में ही ये तय हुआ कि रविवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा, जिसमें 500 ई बसें जनता को समर्पित की जाएंगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक, रोजाना हर विभाग के कार्यक्रम होंगे. इस दौरान सरकार के काम जनता के बीच ले जाए जाएंगे. सीएम रेखा गुप्ता 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी. सरकार का रिपोर्ट कार्ड विधायक अपने विधानसभा में घर-घर लेकर जाएंगे. विधायक भी अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे.