Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

बिहार के छपरा में युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव

बिहार के छपरा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि ये वारदात लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान हुई। 

इलाके के एसपी गौरव मंगला ने कहा कि पुलिस वारदात में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कुछ दिनों के लिए इंटरनेट पर रोक लगाई जाएगी और फ्लैग मार्च भी किया जाएगा।