Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: 22वें दिन भी जारी है सात श्रमिकों की तलाश

तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग ढहने वाली जगह पर शनिवार को 22वें दिन भी बचाव अभियान जारी है। फंसे हुए सात लोगों तक पहुंचने के प्रयास में बचाव दल सुरंग के अंदर काम करते देखे गए। श्रीशैलम लेफ्ट कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे सात लोगों की तलाश में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को विशेष उपकरणों से लैस ‘हाइड्रोलिक संचालित एक रोबोट’ को तैनात किया गया।

सरकारी खनन कंपनी ‘सिंगरेनी कोलियरीज’ के बचावकर्मी, लापता व्यक्तियों की खोज के लिए खनिकों के साथ मिलकर स्थानों पर खुदाई कर रहे हैं। रोबोट सुरंग के भीतर ‘खतरनाक स्थानों’ पर पहुंच सकते हैं, जो इंसान की पहुंच से दूर हो और वे 15 गुना ज्यादा दक्षता के साथ काम कर सकते हैं। सुरंग में 24 घंटे तलाशी अभियान जारी है। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), एचआरडीडी, सिंगरेनी कोलियरीज, रोबोटिक्स कंपनी और अन्य टीम इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं।