Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तेलंगाना में कैब ड्राइवरों ने कम कमाई का हवाला देते हुए 'नो एसी कैंपेन' शुरू किया

हैदराबाद में कैब ड्राइवरों ने गर्मी के मौसम में प्रति किलोमीटर पर मिलने वाली कम दरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए 'नो एसी कैंपेन' शुरू किया

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) ने कहा कि ड्राइवर मुश्किल से 10 से 12 रुपये प्रति किलोमीटर कमा रहे हैं, जबकि ऑपरेशनल कॉस्ट, विशेष रूप से एयर कंडीशनिंग के साथ 16 से 18 रुपये प्रति किलोमीटर है।"

टीजीपीडब्ल्यूयू नेता शेख सलाउद्दीन ने कहा, "हमने सरकारी परिवहन विभाग से कर्नाटक की तरह एक समान किराया लागू करने का अनुरोध किया है। अगर इसे हमारे राज्य में भी लागू किया जाता है, तो इससे कस्टमर और ड्राइवरों दोनों को फायदा होगा।"