Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

तेलंगाना: हैदराबाद में एक इमारत में भीषण आग लगी, आठ लोगों की मौत

तेलंगाना में हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "पुलिस ने बताया है कि आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसकी पुष्टि संबंधित अधिकारी ही करेंगे।"

उन्होंने बताया कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।