Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

तहसीलदार सल्ट ने बारिश को लेकर सभी राजस्व उप निरीक्षक को दिशा निर्देश

पिछले दो दिनों से ही रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर आ गए। वहीं अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पाण्डे, उप जिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलदार सल्ट आविद अली ने बताया कि सल्ट विकास खण्ड स्थिति सामान्य है।

आपदा को लेकर सभी राजस्व उप निरीक्षकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, और सभी राजस्व उप निरीक्षक की छुट्टी निरस्त की गई है। साथ राजस्व उप निरीक्षक को अपने - अपने क्षेत्र में बने रहने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा किसी भी प्रकार घटना घटित होने पर आपदा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे।