'टीम जम्मू' के वॉलंटियर्स ने रविवार को जम्मू में ड्रग्स के खिलाफ बाइक रैली निकाली। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की और ड्रग्स बेचने वालों के लिए मौत की सजा देने की मांग की। वॉलंटियर्स ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से ड्रग तस्करों से सख्ती से निपटने का वादा पूरा करने की भी अपील की। बाइक रैली शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरी और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मुहिम को बुजुर्गों और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला। 'टीम जम्मू' ने प्रशासन से युवाओं की बेहतर सेहत के लिए हर जिले में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने और इसके लिए बुनियादी ढांचे को बनाने की अपील की है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.