Breaking News

MP: नरसिंहपुर में गन्ने के भाव को लेकर उबल पड़े किसान, NH-44 पर पुलिस से झड़प     |   PM मोदी की अध्यक्षता में आज दोपहर सेवा तीर्थ में कैबिनेट की अहम बैठक     |   लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना हमारा संकल्प: BJP नेता गौरव वल्लभ     |   हैदराबाद के GVK मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मॉल को खाली कराया     |   क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को बैटिंग करने का दिया न्योता     |  

तमिलनाडु सरकार ने डेंगू से बचने के लिए किया अलर्ट जारी

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर कार्यक्रम किया। अधिकारियों ने राज्य भर में मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी की रोकथाम का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य विभाग उन जिलों पर ध्यान दे रहा है, जहां डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम में स्टालों पर आने वालों को बताया गया कि डेंगू कैसे फैलता है और इसकी रोकथाम और इलाज के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए।  

डेंगू की रोकथाम के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए परिसर में सेल्फी बूथ भी बनाई गई थी।