Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तमिलनाडु किसानों ने मेकेदातु बांध का किया विरोध

किसान प्रतिनिधियों ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) की हाल ही में हुई बैठक के विवरण की प्रतियां जलाकर कर्नाटक के मेकेदातु बांध निर्माण के प्रस्ताव को केंद्रीय जल आयोग को सौंपने के फैसले का विरोध किया।

तंजावुर हेड पोस्ट ऑफिस के सामने कावेरी किसान संघ के सदस्यों ने विवादास्पद मेकेदातु बांध योजना पर कर्नाटक के पक्ष में सीडब्ल्यूएमए के पारित प्रस्ताव के विरोध में नारे लगाए।

इस दौरान पुलिस ने किसानों को सीडब्ल्यूएमए बैठक की प्रति जलाने से रोका तो हाथापाई की स्थिति भी बन गई। तमिलनाडु के किसान मांग कर रहे हैं कि सीडब्ल्यूएमए अपना प्रस्ताव वापस ले।