Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

तमिलनाडु: कई जगह भरा पानी, नदियों में दिख रहा उफान

तमिलनाडु के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जलाशय ओवरफ्लो हो रहे हैं। नदियों में भी उफान है। इस वजह से तमिलनाडु के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। इससे कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही में हुई बारिश की वजह से तमिलनाडु के तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। कंडियाराजन नहर और कोरई नदी से पानी ओवरफ्लो होने की वजह से खेती की जमीन का एक बड़ा हिस्सा पानी से भर गया है। किसानों ने बाढ़ की वजह से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

बाढ़ के कारण लगातार तीसरे दिन तिरुनेलवेली जिले में मणिमुथर और अगस्तियार झरनों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। तूतुकडी जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि यहां भी नदी का बहाव तेज है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है, जिसमें रिहायशी इलाके भी शामिल हैं। रविवार को सांसद कनिमोझी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख हुए हैं। उन्होंने निवासियों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है।
अधिकारियों ने जलाशयों से पानी छोड़ने से पहले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी  निर्देश दिया है।