Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

तमिलनाडु: गिंडी में मद्रास रेस क्लब सील

तमिलनाडु राजस्व विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद चेन्नई के गिंडी में बने मद्रास रेस कोर्स क्लब को सील कर दिया है। मद्रास रेस कोर्स देश के सबसे पुराने क्लबों में शामिल है। सरकारी जमीन पर बने इस क्लब पर 730 करोड़ रुपये का किराया बकाया है।

क्लब को लीज का पैसा चुकाने के लिए एक महीने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वे इसका पालन करने में विफल रहे। जिसके बाद पुलिस की मदद से 160 एकड़ की संपत्ति को सील कर दिया गया।

क्लब ने शुरुआत में 1946 में 99 सालों के लिए 160 एकड़ और 86 सेंट जमीन लीज पर ली थी। हालांकि तमिलनाडु सरकार ने 1970 में किराए में बदलाव किया, जिस पर क्लब ने विवाद किया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली।

मद्रास हाई कोर्ट ने आखिरकार सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया और क्लब को किराए का बकाया पैसा देने का आदेश दिया। इसके बावजूद क्लब पैसा नहीं चुका पाया और संपत्ति को सील कर दिया गया।