Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मरने वालों की संख्या 6 हुई

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में भीषण विस्फोट हो गया है। इस घटना में 6 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई घायल हुई हैं। विस्फोट इतना भयावह था कि कारखाने का एक बड़ा कमरा भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त कारखाने में कई लोग काम कर रहे थे, इस वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

यह घटना विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई जिसके कारण विस्फोट हुआ है। कारखाने के जिस कमरे में धमाका हुआ, वह पूरी तरह जलकर राख हो गया है। धमाके की आवाजा सुनते ही आसपास के लोग भी राहत कार्य में जुट गए हैं। अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

पहले भी विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्रियों में 2 बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई थीं। एक धमाका विरुधुनगर के शिवकाशी और दूसरा कम्मापट्टी गांव में हुआ था। हादसे में कई मृतकों की शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है।

उस समय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।