तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को पढ़ाई को बढ़ावा देने और लोगों के ज्ञान को बढ़ाने के मकसद से कई शैक्षणिक और साहित्यिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चेन्नई सेंट्रल मेट्रो रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री ने 1.85 करोड़ रुपये की लागत से स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित चेन्नई बुक पार्क का उद्घाटन किया। ये पहल खासतौर पर युवाओं और यात्रियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने और सार्वजनिक जगहों पर बुक कल्चर को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।
इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक पुस्तकालय निदेशालय के अंतर्गत जिलों में 110 नवनिर्मित पुस्तकालय भवनों का उद्घाटन किया, जिन्हें कुल 29.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उन्होंने परमकुडी में पूर्णकालिक शाखा पुस्तकालय भवन और राज्य भर में 70 पुस्तकालयों का भी उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक और शैक्षणिक सेवा निगम द्वारा तैयार की गई 84 नई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक प्रकाशनों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एक नया ई-कॉमर्स पोर्टल भी लॉन्च किया। ये पहल राज्य में ज्ञान, शिक्षा और डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
तमिलनाडु: CM स्टालिन ने सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 12 जगहों पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस.
दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार में दें, हुनरमंद कारीगरों का करें सम्मान: सीएम योगी.
यूपी के शिक्षकों के लिए योगी सरकार ने जारी किए चार डिजिटल गाइड वीडियो.
दिवाली पर जगमगाएंगे यूपी के गांव, 57,694 ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान.