Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

स्वामी चैतन्यानंद छात्राओं को अपने क्वार्टर में आने के लिए मजबूर करता, FIR में लगे आरोप

Gujarat: स्वयंभू बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दायर प्राथमिकी में आरोप है कि दिल्ली स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान (एसआईआईएमडी) की छात्राओं को देर रात स्वयंभू बाबा के क्वार्टर में जाने के लिए मजबूर किया गया और उनमें से एक को अपना नाम बदलने को भी कहा गया।

संस्थान के प्रबंधन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 30 से अधिक छात्राओं के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत के दौरान उनमें से कई ने चैतन्यानंद द्वारा यौन उत्पीड़न और धमकी के मामलों का खुलासा किया। चैतन्यानंद को पहले स्वामी (डॉ.) पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने उनके प्रयासों का विरोध किया तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा और उनकी डिग्री रोक दी जाएगी। प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के क्वार्टर में जाने के लिए मजबूर किया गया।’’ संस्थान प्रबंधन ने आरोप लगाया कि एक छात्रा को ‘‘अपना नाम बदलने के लिए मजबूर’’ किया गया और सबूत मिटाने के लिए उसके फोन से संदेश डिलीट करने को कहा गया।

पुलिस ने बताया कि वसंत कुंज उत्तर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं और उसे देश से भागने से रोकने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।