Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बारामूला राजमार्ग पर मिला संदिग्ध बैग, सुरक्षा बलों IED को किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीनगर-बारामुल्ला NH पर IED मिलने से सनसनी फैल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलहालन के पास संदिग्ध IED बरामद हुआ है। फिलहाल यातायात को रोक दिया गया है। BDS को भी मौके पर बुलाया गया।

श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग में IED मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। बम निरोधक दस्ता को भी मौके पर बुलाया गया है। सेना को संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी। 

हालांकि, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दुश्मनों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर-बारामुल्ला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव को नष्ट कर दिया है। जांच में पता चला कि एक संदिग्ध बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी। 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। मगर समय रहते ही सेना ने इसे नष्ट कर दिया। एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर को दहलाने की आतंकियों की कोशिश नाकाम हो गई। श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर यातायात फिलहाल रोक दिया गया है।