Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सूरत की कंपनी ने खास ड्रोन बनाने का किया दावा

 गुजरात के सूरत में ड्रोन बनाने वाले तीन युवाओं ने ऐसा ड्रोन बनाने का दावा किया है, जिसे 7,000 किलोमीटर दूर से भी संचालित किया जा सकता है। इनसाइड एफटीवी कंपनी 2020 में बनाई गई थी। कंपनी ने अब तक 2500 से ज्यादा ड्रोन बेचे हैं। इनके ड्रोन शार्क टैंक इंडिया सीजन टू में भी दिखाए गए थे। सैनिक इस्तेमाल के अलावा इनसाइड एफपीवी ऐसे ड्रोन भी बनाती है जिनका इस्तेमाल फिल्म निर्माता, व्लॉगर्स, छात्र और दूसरे लोग कर सकते हैं। इनकी क्वालिटी अलग होती है और लागत भी कम होती है। कंपनी को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी अपने प्रोडक्ट लाएगी।