Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

Maharashtra: सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहुंची मुंबई

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उप-मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। सुनेत्रा पवार आज शाम पांच बजे मुंबई में शपथ लेंगी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने विधायक दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। बुधवार को बारामती में विमान दुर्घटना में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने मांग की थी कि उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए।

2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार लाइमलाइट से दूर रहीं। उसी वर्ष हुए आम चुनावों में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अपनी भाभी और मौजूदा एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से हार गईं।

इसके बाद सुनेत्रा राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। हालांकि, अजित पवार के निधन के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। अजित पवार के निधन के साथ ही 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में एनसीपी की सीटों की संख्या घटकर 40 रह गई है।