Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

79वां स्वतंत्रता दिवस: हरियाणा के छात्र-छात्राओं ने श्रीनगर के लाल चौक पर निकाली तिरंगा रैली

Jammu and Kashmir: देशभक्ति की भावना का इजहार करते हुए हरियाणा के छात्र-छात्राओं के एक समूह ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तिरंगा रैली निकाली। भारतीय तिरंगा हाथों में लेकर छात्र-छात्राओं ने शहर के बीचों-बीच लाल चौक इलाके में मार्च किया।

तिरंगा रैली में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे देश भर के लोगों को बड़ी संख्या में कश्मीर घाटी आने का संदेश देना चाहते हैं। रैली में हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से आए लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।