Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

Assam: बाढ़ प्रभावित गांव की छात्रा बनीं लोगों के लिए मिसाल, बिना कोचिंग पास किया नीट एग्जाम

असम में सोनितपुर जिले के दूरदराज इलाके में बसे बाढ़ प्रभावित भोरासिंगारी गांव में रहने वाली अश्मितारा बेगम अब लाखों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने कोचिंग के बगैर ही 572 अंकों के बेहतरीन स्कोर के साथ नीट परीक्षा पास की है।

परिवार के लोग और पड़ोसी अश्मितारा की तारीफ करते नहीं थक रहे। वे बताते हैं कि कैसे पैसों की तंगी और मुश्किल माहौल से पार पाते हुए उसने कामयाबी का परचम लहराया है। अश्मितारा की कामयाबी ने बाढ़ से जूझ रहे उनके इलाके के लोगों को मुश्किल हालात के बीच खुशियां मनााने का मौका दिया है। वे अब इलाके के युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।