Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Sikkim: लाचुंग में पांच दिन से सड़क और कम्युनिकेशन नेटवर्क नहीं, फंसे सैलानियों की प्रशासन से अपील

सिक्किम के मंगन और लाचुंग में सड़क और कम्युनिकेशन नेटवर्क टूटने से करीब 1,200 सैलानी फंसे हुए हैं। उन्होंने रविवार को प्रशासन से जल्दी बाहर निकालने की अपील की है। सैलानियों का कहना है कि उनके पास रेस्क्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि शनिवार को सरकारी बयान में कहा गया था कि मौसम सही रहा, तो टूरिस्टों को जल्द निकाला जा सकता है। सिक्किम के पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री शेरिंग थेंडुप भूटिया ने कहा है कि सैलानियों को निकालने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

विभाग के सेक्रेट्री सी. एस. राव के मुताबिक 15 विदेशियों समेत करीब 1,215 सैलानी पिछले एक हफ्ते से लाचुंग में फंसे हुए हैं। बुधवार से लाचुंग और मंगन जिले में लगातार हो रही बारिश से सड़क और कंम्युनिकेशन नेटवर्क ठप है। भूस्खलन और भारी बारिश की वजह से राज्य में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। डिकचू-संकलंग-टूंग, मंगन-संकलंग, सिंगथम-रंगरंग और रंगरंग-टूंग समेत अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन और संकलंग सस्पेंशन पुल के ढह जाने से उत्तरी सिक्किम से संपर्क टूट गया।