Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शेयर बाजार में कारोबार सुस्त, सेंसेक्स, निफ्टी करीब सपाट बंद हुए

रिकॉर्ड तेजी के सिलसिले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच करीब सपाट बंद हुए। निफ्टी में लगातार 14वें कारोबारी सत्र में तेजी रही। एशियाई मार्केट के कमजोर ट्रेंड और घरेलू इक्विटी बाजार में निवेशकों के कमजोर सेंटीमेंट से भी बाजार में खरीदरी कमजोर रही।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स चार अंक टूटकर 82,555 पर जबकि एनएसई निफ्टी एक अंक बढ़कर 25,279 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक से, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा गिरे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा बढत में रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, फाइनेंसियल सर्विस और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने बाजार को स्पीड दी जबकि मीडिया, ऑयल एंड गैस, मेटल, पावर और रियलिटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया। जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग सहित करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 1,735 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे। सोमवार को मजदूर दिवस की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे।