Breaking News

CM नीतीश कुमार ने दिया बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने MLA पद से इस्तीफा दिया     |   नक्सल मुक्त भारत की डेडलाइन से एक दिन पहले लोकसभा में बड़ी चर्चा, सरकार रखेगी रिपोर्ट     |   कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से केरल दौरे के लिए रवाना हुए     |   US का बड़ा एक्शन, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के अहम टारगेट पूरी तरह नेस्तनाबूद     |  

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर खुला; अभी भी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार में आज फिर से गिरावट देखने को मिली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खुलते ही करीब 1200 नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी 50 में भी भयंकर बिकवाली देखने को मिली. देखते ही देखते निवेशकों के कुछ ही मिनटों में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए. हालांकि, कुछ देर के बाद मार्केट ने थोड़ा वापसी की. 9 बजकर 37 मिनट पर मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 73,127.69 पर आ गया.  निवेशकों को कुछ ही मिनटों में लगभग 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के 422 लाख करोड़ से घटकर 415 लाख करोड़ रह गया.