Breaking News

आज केरलम के चुनावी दौरे पर रहेंगी CM रेखा गुप्ता, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगी जनसभा     |   दिल्ली: जहांगीरपुरी में निकलेगी 2KM शोभा यात्रा, अलर्ट मोड में प्रशासन     |   'अमेरिका जल्द अपने मकसद में कामयाब होने वाला है...', ईरान जंग पर रूबियो का दावा     |   दुबई में कुवैती तेल टैंकर पर ईरान का हमला, समुद्री जल में रिसाव का खतरा     |   सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस     |  

Jammu Kashmir: केंद्रीय बजट में रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने का ऐलान, लोगों ने किया स्वागत

Jammu Kashmir: रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण अनुकूल ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा देने का ऐलान किया है। इसके बाद जम्मू कश्मीर के पर्यटन हब भद्रवाह में उत्साह की लहर है।

भद्रवाह घाटी, अपनी समृद्ध वनस्पति, जीवों और मनमोहक नजारों के लिए जानी जाती है। ये जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां रोमांच और पर्यावरण संबंधी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अब संवेदनशील पहाड़ी इलाके में भी सैलानी सुरक्षित वातारण में जिम्मेदारी के साथ रोमांचक पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे।

बजट ने टूर गाइडों को भी पहचान दिलाई है, जो रोमांचक पर्यटन में सैलानियों के अनुभव और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होने के बावजूद, अक्सर नजरअंदाज कर दिये जाते हैं। भद्रवाह के पर्यटन उद्योग को उम्मीद है कि बजट की घोषणाओं से इस क्षेत्र में स्थिर विकास होगा, रोजगार पैदा होंगे और वैश्विक स्तर के रोमांचक पर्यटन का एक नया दौर शुरू होगा।