Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Srinagar: श्रीनगर हवाई अड्डा और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अस्थाई तौर पर बंद

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हवाई अड्डा अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है, इसकी वजह से कई सैलानियों को परेशानी हो रही है, यात्रा करने वालों को हवाई सेवा बहाल होने तक इंतजार करने के सिवाय कोई चारा नहीं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार को पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद कम से कम 25 हवाई अड्डों पर 300 से ज्यादा उड़ानें अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी गईं, इनमें श्रीनगर हवाई अड्डा भी शामिल है।