Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Rajasthan: श्री गंगानगर राज्य का सबसे गर्म जिला, शुक्रवार तक राहत के आसार नहीं

राजस्थान का श्री गंगानगर जिला सोमवार को तेज लू की चपेट में रहा। 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ श्री गंगानगर को राजस्थान की सबसे गर्म जगह बताया गया। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है जब तक बेहद जरूरी न हो, दोपहर में घर से न निकलें। निकलना ही पड़े तो पानी की बोतल साथ रखें। साथ ही सिर को ढंक कर रखें। 

प्रशासन ने बताया कि वे लू जैसे मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम है। रविवार को भी श्री गंगानगर का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस था और ये राजस्थान का सबसे गर्म जिला था। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तेज लू चलने के आसार हैं।