Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मनु और श्रीजेश को मिला बड़ा सम्मान, पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे भारत के ध्वजवाहक

ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में रविवार को भारतीय दल के ध्वजवाहक के तौर पर स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ हॉकी के मशहूर गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश शामिल होंगे। ये टीम में उनके योगदान के लिए  उचित सम्मान है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। वो दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। 

उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। दिग्गज श्रीजेश ने भारत की ब्रॉन्ज मेडल जीत के बाद खेल से संन्यास ले लिया। इस तरह उनके 18 साल के शानदार करियर का अंत हो गया।