Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सांबा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की खास ट्रेनिंग

अमरनाथ यात्रा जुलाई में शुरू होने वाली है। उस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मचारियों की खास ट्रेनिंग चल रही है। वे जम्मू कश्मीर पुलिस के माउंटेन रेस्क्यू टीमों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। एमआरटी सदस्यों की सांबा में 15 दिन की ट्रेनिंग चल रही है। वे पहाड़ पर चढ़ने-उतरने और उपकरणों की मदद से एवलांच, बाढ़ या दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को रेस्क्यू करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

खास ट्रेनिंग देने का जिम्मा करीब 50 ट्रेनर पर है। वे श्रद्धालुओं की हर मुमकिन मदद के लिए जवानों को खास तरीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद अलग-अलग टीम बनाकर जवानों को पवित्र मंदिर जाने वाले दोनों रास्तों पर तैनात किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा जुलाई-अगस्त महीने में होने वाली सालाना तीर्थ यात्रा है। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में शिवलिंग का दर्शन करते हैं।