Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हैंडलूम डे पर श्रीनगर में खास कार्यक्रम, परंपरा और तकनीक का संगम दिखा

जम्मू कश्मीर ने बुधवार को कश्मीर हाट में 10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की मेजबानी की। जम्मू और कश्मीर में हैंडलूम इंडस्ट्री के लिए ये मुख्य कार्यक्रम था।

कश्मीर के हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कई तरह के प्रोग्राम हुए। इनमें पारंपरिक बुनाई तकनीकों का लाइव प्रदर्शन, हैंडलूम प्रॉडक्ट की प्रदर्शनी, कारीगरों के साथ इंटरैक्टिव सत्र शामिल थे।

इसमें हिस्सा लेने वाले कारीगरों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने में सक्षम होने पर खुशी जाहिर की और ऐसा कार्यक्रम कराने के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद अदा किया।

सेक्टर की हालिया उपलब्धियों और भविष्य की पहलों के बारे में बताते हुए हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम डायरेक्टर ने इंडस्ट्री के विकास के मुद्दे पर बात की।

विजिटर्स को हाथ से बुने हुए कपड़ों की मुश्किल प्रक्रिया को देखने और शानदार कलाकारी करने वाले कारीगरों के साथ बातचीत करने का मौका भी मिला।