Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कुल्लू-मनाली में क्रिसमस और नए साल पर सैलानियों के लिए खास पेशकश

दिसंबर का महीना खत्म होने को है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में क्रिसमस और नया साल मनाने की तैयारियां परवान चढ़ने लगी हैं। होटलों में सैलानियों को लुभाने के लिए डीजे से लेकर देर रात की पार्टियों तक तरह-तरह की पेशकश दी जा रही हैं। कुछ होटल रहने-खाने पर खास छूट दे रहे हैं तो कई होटलों की चमक-दमक क्रिसमस ट्री, रोशनी और दूसरे सजावटों से बढ़ गई है।

होटल कारोबारियों का मानना है कि बर्फ से ढकी घाटी त्योहारी मौसम में सैलानियों को ज्यादा आकर्षित करती है। लोग 'व्हाइट क्रिसमस' मनाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना खूब पसंद करते हैं। टूरिज्म सेक्टर की पेशकश एक से बढ़कर एक है। उम्मीद है कि इस साल सैलानियों को कुल्लू-मनाली में यादगार क्रिसमस और नया साल मनाने का मौका मिलेगा।