Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

Jharkhand: युवाओं के लिए सोरेन सरकार की पहल, निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए भर्ती कैंप का आयोजन

Jharkhand: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की एक और पहल की। निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए रांची के सब रीजनल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। भर्ती कैंप की जानकारी झार नियोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवक-युवतियों को मैसेज के माध्यम से पहले ही दी गई। तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए 19 जनवरी से 22 जनवरी तक चयन प्रक्रिया रखी गई।

भर्ती कैंप में पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार की यह पहल उनके लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर है। भर्ती कैंप के बारे में व्यापक तौर पर प्रखंडों में प्रचार-प्रसार किया जाता है। महीने में दो बार भर्ती कैंप लगाने का लक्ष्य रखा जाता है।

झारखंड में 2019 से अब तक कुल 18 रोजगार मेला और 84 भर्ती कैंप का आयोजन किया गया, जिसके जरिए 7,179 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसी उद्देश्य से समय-समय पर भर्ती कैंप आयोजित किए जाते हैं।