Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Bihar: मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में हुए शामिल, कुछ दिन पहले ही दिया था BJP से इस्तीफा

बीजेपी को हाल में अलविदा कहने वाले बिहार के सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ मनीष कश्यप ने सोमवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया। मनीष कश्यप ने किशोर की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। 

मनीष कश्यप के यूट्यूब अकाउंट पर लगभग एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वे कुछ साल पहले पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने दक्षिणी राज्य में बिहारी प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार के कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन टिकट नहीं दिया गया। मनीष कश्यप ने जून में एक वीडियो संदेश में बीजेपी से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी और आरोप लगाया था कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों तक उनका इस्तेमाल किया और उसके बाद उन्हें मझधार में छोड़ दिया।