Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, करीब 3 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की वजह से गुरुवार को हालात बेहद खराब हो गए। राज्य के 17 जिलों में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं। असम में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से दरंग जिले के मंगलदोई और खारुपेटिया शहर में हालात इतने खराब हो गए कि बाढ़ का पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। बाढ़ के कारण व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। 

सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली से गुजरने वाली एनएच 15 के कई हिस्से तीन से चार फीट पानी में डूबे हुए हैं। लोगों ने शिकायत की है कि अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन की डेली रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ से 17 जिले प्रभावित हैं और लगभग तीन लाख लोगों पर असर पड़ा है।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभाव करीमगंज में पड़ा है, जहां करीब तीन लाख लोग प्रभावित हैं। उसके बाद तामुलपुर में 11,500 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और बजाली में 5,600 से ज्यादा लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इस वक्त 979 गांव पानी में डूबे हुए हैं और राज्य की 3,300 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि को नुकसान हुआ है।