Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पंजाब बाढ़ पर पीएम मोदी को रिपोर्ट सौंपेंगे शिवराज, विनाश की बताई ये मुख्य वजहें

Punjab Floods: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की गंभीरता को लेकर बेहद चिंतित हैं और केंद्र सरकार संकट से प्रभावित किसानों और नागरिकों के साथ खड़ी है।

शिवराज ने बाढ़ का कारण सतलुज, व्यास, रावी और घग्गर नदियों के तटबंधों की कमजोरी और अवैध खनन को बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में इन नदियों के किनारों को मजबूत किया गया था, लेकिन अवैध खनन से ये कमजोर हो गए और गांवों में पानी घुस आया। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए तटबंधों को फिर से मजबूत करना जरूरी है।

मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे स्वयंसेवकों की सराहना की और पुनर्वास के लिए अल्पकालिक व दीर्घकालिक योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने बीमारियों और मृत पशुओं के सुरक्षित निपटान को लेकर चेतावनी दी। पंजाब के सभी 23 जिले प्रभावित हैं, 1.4 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खेती पानी में डूबी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने नुकसान का आंकलन करने के लिए टीम भेजी है।